फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पैदल घर लौट रहे ग्रामीण की हाथी ने ली जान, दुगड्डा रेंज के पास पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

Sat, 14 Dec 2024 11:00 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

हाथी ने एक ग्रामीण की जान ले ली। दुगड्डा रेंज के पास हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोगों का हाथियों से पहले कभी सामना नहीं पड़ा, लेकिन इस घटना ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। 

विज्ञापन


लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत दुगड्डा क्षेत्र से पैदल मार्ग से अपने गांव जा रहे एक ग्रामीण रोशन सिंह (50) को हाथी ने मार डाला। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह वन विभाग को मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब शुक्रवार रात तक रोशन गांव नहीं पहुंचा तो शनिवार सुबह उसकी तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  निकाय चुनाव...प्रदेश की 14 पालिका और 23 पंचायतों में वार्ड सदस्य की ओबीसी सीटें खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल मार्ग पर खोह नदी के किनारे उनका शव मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम रोशन सिंह एक अन्य व्यक्ति के साथ दुगड्डा से करीब 5 किमी नीचे एनएच से जंगल के रास्ते अपने गांव बेणी जमरगड्डी जा रहा था। रोशन सिंह ने पूर्व में दुगड्डा रेंज में वन श्रमिक के रुप में काम किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें