फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: आपसी संघर्ष में नर हाथी की मौत, कंपार्टमेंट-2 में पड़ा मिला शव

Mon, 09 Mar 2020 09:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
elephant - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में हरिद्वार रेंज की खड़खड़ी बीट में एक नर हाथी की आपसी संघर्ष में मौत हो गई। पार्क के कर्मचारियों को रविवार की रात खड़खड़ी के कंपार्टमेंट-2 में नर हाथी का शव बरामद किया है। नर हाथी उम्र करीब 16 साथ बताई जा रही है। 

विज्ञापन


वन्य जीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि रविवार की शाम सूचना मिली थी कि हरिद्वार रेंज की खड़खड़ी बीट के जंगल में नर हाथी का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को हाथियों के आपसी संघर्ष निशान मिले।

मरे नर हाथी के शरीर पर दूसरे नर हाथी के दांतों के हमले से हुए घाव थे। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 10 से 12 हाथियों का झुंड विचरण करता है। इसी दौरान झुंड के हाथी से इस नर हाथी का सामना हुआ होगा। सोमवार को डॉ. राजेश नौटियाल, डॉ. अदिति ने नर हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें