फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दारोगा को देख भड़की हथिनी, पटककर मार डाला

Tue, 20 Jan 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी के लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज के जंगल में गश्त के दौरान वन दारोगा को हथिनी ने पटककर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मंगलवार रात को ही पंचनामा भरकर शव को सनेह चौकी लाया गया है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार करीब साढे़ तीन बजे की है। डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी ने बताया कि वन दारोगा भारत सिंह चौधरी (49) पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी ग्राम बौंठा डाडामंडी जिला पौड़ी गढ़वाल अपने सह कर्मी के साथ कोल्हू के जंगल में गश्त पर थे।

इसी दौरान मोड़ पर अचानक एक हथिनी ने उनपर हमला कर दिया। बताया गया कि जंगल में कोहरा होने के कारण दारोगा को हथिनी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही हो गई दारोगा की मौत

हथिनी ने सामने आकर अचानक वन दारोगा पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएफओ ने बताया कि भारत चौधरी की वर्ष 1985 में वन रक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी।

2012 में वह वन दारोगा के पद पर पदोन्नत हुए थे। उनका परिवार सुखरौ के मानपुर गांव में रहता है। अपने पीछे वह पत्नी, एक बेटी और बेटा छोड़ गए हैं।

सनेह चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक सुनील रावत ने बताया कि घटना घने जंगल में हुई। मौके पर एक हथिनी और उसके दो बच्चे भी आसपास ही घूम रहे थे। रात करीब सवा आठ बजे वन विभाग और पुलिस कर्मी वन दारोगा के शव को सनेह चौकी ले आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें