पौड़ी के लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज के जंगल में गश्त के दौरान वन दारोगा को हथिनी ने पटककर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मंगलवार रात को ही पंचनामा भरकर शव को सनेह चौकी लाया गया है।
घटना मंगलवार करीब साढे़ तीन बजे की है। डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी ने बताया कि वन दारोगा भारत सिंह चौधरी (49) पुत्र स्व. प्यारेलाल निवासी ग्राम बौंठा डाडामंडी जिला पौड़ी गढ़वाल अपने सह कर्मी के साथ कोल्हू के जंगल में गश्त पर थे।
इसी दौरान मोड़ पर अचानक एक हथिनी ने उनपर हमला कर दिया। बताया गया कि जंगल में कोहरा होने के कारण दारोगा को हथिनी नजर नहीं आई।