फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: गजराज के गुस्से ने ली युवक की जान, पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, नीलकंठ मार्ग पर रोका गया यातायात

Fri, 03 Feb 2023 12:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना पुलिस को दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी।
 
विज्ञापन
हाथी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीलकंठ मोटर मार्ग पर पटना वाटरफॉल के पास हाथी ने हमला कर एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला। हाथी ने झोपड़ी में बनी एक दुकान और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एहतियात के लिए नीलकंठ मार्ग पर यातायात को रोक दिया है।

विज्ञापन


लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी।

ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: आपदा का एक माह...वीरान हुए घर, राहत शिविरों में कट रही जिंदगी, पढ़ें कैसे बदले हालात
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। बताया कि युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि घटना राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क की है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। हाथी के हमले की आशंका के चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें