फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...

विज्ञापन
विग्रह प्रतिमाओं की शोभायात्रा में शामिल कलश धारण किए हुए महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत बृहस्पतिवार को विकासनगर शहर में विग्रह प्रतिमाओं संग शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने बैंड-बाजों पर बजती भक्ति धुनों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में सबसे आगे पीले वस्त्रों में कलश धारण किए हुए 101 महिलाएं चल रही थी। सबसे आखिरी में रथ में सवार विग्रह प्रतिमाएं चल रही थी। मंडी चौक से शुरु हुई शोभा यात्रा डाकपत्थर तिराहा, गीता भवन, सहारनपुर बस स्टैंड, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, शहीद विनोद पुन चौक, डाकपत्थर चौक, दुर्गा मंदिर होते हुए मंदिर परिसर में पहुंच संपन्न हुई। गीता भवन समिति और दुर्गा मंदिर समिति के लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में अखाड़ा निरंजनी के महंत आशीष गिरी महाराज, महंत मनीष भारती, महंत डूंगर गिरी, योगानन्द महाराज, शैलेन्द्र गुप्ता, राज कुमार रोहिला, नगरपा लिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, डॉ. दिनेश भंडारी, संदीप वर्मा, अजय धमीजा, अरुण मित्तल, रविंद्र कोहली, रविंद्र राणा, राज कुमार राणा, राज कुमार जैन, रोहित साहू, सुमित्रा गोयल, दीपा गुप्ता, प्रमोद रानी, उमा गुप्ता, रश्मि रोहिला, मधु रोहिला, माला शर्मा, रीना आले, पंकज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें