फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार : वन विभाग के पार्क में धमका हाथियों का झुंड, लोगों ने बमुश्किल बचाई जान  

Wed, 11 Jul 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सिद्धबली के पास तिलवाडांग वन विभाग के पार्क में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। एक हाथी ने पार्क की जाली तोड़ डाली और पास से पाइप लाइन उखाड़ दी। इस बीच पार्क में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। वन कर्मियों ने किसी प्रकार हाथियों को जंगल की ओर भगाया।  

विज्ञापन


वन विभाग के पार्क में दिन के 11 बजे पर्यटक और स्थानीय लोग बैठे हुए थे। बच्चे झूला झूल रहे थे। पार्क और राष्ट्रीय राजमार्ग में उस समय अफरातफरी मच गई, जब लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर हथियों का झुंड पार्क की ओर बढ़ने लगा। एक टस्कर ने पार्क की जाली तोड़ी और अंदर धमक गया। हाथी को पार्क के अंदर देखकर लोग आनन फानन में अपने बच्चों के साथ पार्क से बाहर दौड़ने लगे। हाथी ने पार्क से बाहर निकलते समय बागीचे की सुरक्षा जाली तोड़ डाली और पास से गुजर रही वन विभाग कालोनी की पेयजल लाइन उखाड़ दी।  

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों के धमकने से वाहन चालकों ने अपने वाहन बैक किए। करीब आधा घंटे तक मार्ग पर खड़े रहने के बाद वनकर्मियों ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी रही।  कोटद्वार के रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि इन दिनों हाथी जंगल से निकलकर खोह नदी में पानी पीने के लिए आते हैं। इसके कारण जंगल से सटे क्षेत्रों में हाथी का खतरा बना रहता है। इसके लिए जगह-जगह हाथी सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें