फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में गजराज, मचाया जमकर उत्पात

Sun, 24 Nov 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी शुरू होते ही हाथियों का आतंक शुरू हो गया। शनिवार की रात क्लेमनटाउन और मेहूवाला क्षेत्र में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


चारदीवारी तोड़ी
क्लेमनटाउन क्षेत्र में जहां तीन घरों की चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया, वहीं शिमला बाईपास स्थित मेहूंवाला में एक दुकान की शटर को तोड़ दिया। इससे स्थानीय लोगों में आतंक का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद जंगलात महकमे ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

बनकर्मी मौके पर पहुंचे
आशारोड़ी के वन क्षेत्राधिकारी विनय मोहन रतूड़ी ने बताया कि उक्त दोनों ही क्षेत्रों में शनिवार की रात हाथियों ने उत्पात मचाया है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मौके पर फारेस्ट गार्ड की तैनाती कर दी गई है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजी पार्क से निकलकर आ रहे हैं हाथी
उन्होंने बताया कि राजाजी पार्क से निकलकर हाथी क्लेमनटाउन क्षेत्र में आ रहे हैं, जिसे वापस पार्क में भेजने के लिए वन विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है। उधर मेहूवाला में गन्ना के कारण हाथी पहुंच गया था। इस क्षेत्र में भी तैनाती चौकस कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें