फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी से टकराई ट्रेन और हो गया ये हादसा

Sat, 17 Feb 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला

सार

-झुंड में पीछे छूट गया था
-पोस्टमार्टम के बाद दफना द‌िया
-अब तक मारे जा चुके हैं 25 हाथी
-रफ्तार पर न‌ियंत्रण नहीं
विज्ञापन
nanda devi express, elephant, rajaji park, Haridwar, collide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रेलवे ट्रैक पर मद मस्त चल रहे हाथ‌ियों के झुंड में से एक हाथी से ट्रेन टकरा गई। इस हादसे में एक नर हाथी की मौत हो गई। 

विज्ञापन

यह हादसा राजाजी टाईगर रिजर्व की कांसरो रेंज के पास शनिवार की तड़के साढ़े चार बजे हुआ। 

झुंड में पीछे छूट गया था
नई द‌िल्ली से आ रही नंदादेवी एक्सप्रेस जब कांसरो रेंज से गुजर रही थी, उस दौरान देहरादून-हर‌िद्वार रेलवे ट्रैक के मध्य हाथ‌ियों का झुंड चल रहा था। इस झुंड में चार साल का हाथी पीछे छूट गया। इससे पहले क‌ि वह ट्रैक पार करता ट्रेन की चपेट में आ गया और गंबीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर तड़फने के बाद उसकी मौत हो गई।
 
पोस्टमार्टम के बाद दफना द‌िया
मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथी और शव को कब्जे में लिया। कांसरों रेंज अधिकारी डीपी उनियाल ने बताया की कांसरों रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चालक ने हाथी के टकराने की सूचना दी थी।  बताया कि पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम के माध्यम से हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे जंगल में दफना दिया गया है।
विज्ञापन


अब तक मारे जा चुके हैं 25 हाथी
र‌िजर्व फारेस्ट में ट्रेन से टकराकर हाथ‌ियों की मौत का स‌िलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  राज्य गठन से लेकर अब तक 25 हाथी रेल हादसों में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


रफ्तार पर न‌ियंत्रण नहीं
पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि रिजर्व फोरेस्ट की सीमा के भीतर रेलवे विभाग को ट्रेन की निर्धारित गति सीमा और सतर्कता के साथ ट्रेन चलाने लगातार कहा जा रहा है। लेकिन रेलवे प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें