फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मरा मिला हाथी, खलबली

Tue, 12 Nov 2013 12:01 AM IST
अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर जंगल में एक हाथी मरा मिला है। हाथी दांत आदि सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर जंगलात के साथ ग्रामीणों का दल भी पहुंच गया है। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग के घने जंगल में शाम साढ़े पांच बजे एक हाथी मरने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इसके बाद डीएफओ कहकशां, एसडीओ जीएस कार्की समेत कई टीमों को खोजबीन में लग गई। जंगलात को सूचना देने के साथ ग्रामीण भी मदद को आगे आए।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पूर्व प्रधान पवन तिवारी के निर्देशन में ग्रामीण भी खोजबीन में लगे। करीब चार घंटे की सघन खोजबीन के बाद हाथी का शव मिला। एसडीओ जीएस कार्की ने शव मिलने की पुष्टि की है। मौके पर पहुंचे नीरज तिवारी ने बताया कि हाथी पूर्ण वयस्क है। इसके दांत आदि सुरक्षित है।
विज्ञापन


शव कई दिन पुराना मालूम हो रहा है, इसमें कीड़े भी पड़ गए हैं। ग्रामीणों में सुनील राबर्ट, प्रमोद भट्ट आदि शामिल थे। ज्ञात हो कि 31 अक्तूबर को भी रामनगर वन प्रभाग के अधीन खिचड़ी नदी के पास बाघिन का शव मिला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें