फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: रेलवे ट्रैक पर आया हाथी, वन विभाग और रेल प्रशासन में मचा हड़कंप, धीमी करानी पड़ी ट्रेन की रफ्तार

Mon, 18 Nov 2024 02:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हाथी के रेलवे ट्रैक पर आने की सूचना से वन विभाग और रेल प्रशासन की टीम में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद वनमर्मियों ने हाथी को ट्रैक से नीचे खदेड़ा। और ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया।
विज्ञापन
हाथी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला जारी है। बीती रात ज्वालापुर में एक जंगली हाथी रेलवे ट्रैक पर आ धमका। रेलवे ट्रैक पर हाथी को देखकर वन विभाग और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


हाथी का पीछा कर रही वन विभाग की रेलवे ट्रैक टीम ने तुरंत रेल प्रशासन से संपर्क साधकर कॉशन लिया और ट्रेन की गति को धीमा कराया। कड़ी मशक्कत के बाद वनमर्मियों ने हाथी को ट्रैक से नीचे खदेड़ा, जिसके बाद फिर से ट्रेन को धीमी गति से चलाया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी फिरौती, परिवार के एक सदस्य को मारने की दी धमकी

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हाथियों को रेलवे ट्रैक पर आने से रोकने के लिए रेलवे ट्रैक टीम लगाई गई है। बीती रात हाथी आने के बाद रेल प्रशासन से संपर्क साधा गया और कॉशन लिया गया। जब हाथी को सुरक्षित जंगल में खदेड़ा गया तब कॉशन हटाकर रेलवे ट्रैक सुचारू कराया गया। .

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें