राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से घायलों को एम्स में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि संजीव अपनी रिश्तेदार संजू को इलाज के लिए एम्स लेकर पहुंचा था। नबंर में वक्त लगने के
चलते वह उन्हें घूमाने के लिए बाइक से बैराज रोड पर निकल गया।
बताया कि संजू के दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। लीला देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया कि सभी वीरपुर, खन्ना पट्टी, बिजनौर, यूपी के निवासी हैं। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
गौहरी रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरएम नौटियाल ने घटना को ड्रामा बताया है। उनका साफ कहना है कि हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया। दावा किया कि बाइक सवार हाथी को देखकर घबरा गए और
हड़बड़ाहट में वह गिरकर चोटिल हुए हैं। कहा कि हाथी हमला करता, तो उसमें किसी न किसी की जान जाती। लिहाजा इसमें हाथी के हमला होने जैसा कुछ भी नहीं है।