फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हाथियों ने रोका यातायात, एक घंटा हाईवे जाम, फिर हाथी दिखे तो इन नंबरों का रखें ध्यान

Sun, 16 Dec 2018 12:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन

काशीपुर-बुआखाल एनएच-121 हाइवे पर शनिवार सुबह अल्मोड़ा जिले में ग्राम मोहान के पास हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया।

विज्ञापन


उनके सड़क से न हटने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने फायरिंग की और पटाखे जलाए। तब हाथी हटे और आवागमन सुचारू हो सका। कोसी रेंज रामनगर वन प्रभाग के वन अधिकारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि मोहान के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे हाथियों का झुंड अचानक सड़क पर आ गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया।

सभी राहगीर वाहनों में बैठे रहे। उन्होंने वाहनों की लाइट भी बंद कर दीं। करीब एक घंटे तक हाथियों का झुंड सड़क पर रहा। हाथियों ने किसी को हानि नहीं पहुंचाई। एक घंटे तक सड़क पर डटे रहने के बाद झुंड सड़क से हटा।

विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग ने मोहान तक लगाए वनाधिकारियों के नंबर वाले बोर्ड 

रिंगौड़ा से लेकर मोहान तक इन दिनों हाथियों का खौफ है। इन हाथियों से जान-माल की सुरक्षा के लिए रामनगर वन प्रभाग ने कई जगह पर बोर्ड लगवा दिए हैं, जिनमें रेंजर, वन दरोगा, कार्यालय प्रभारी समेत कई वनाधिकारियों के फोन नंबर भी अंकित किए गए हैं।

बोर्ड में लिखा गया है कि यह क्षेत्र हाथियों का कॉरिडोर है, जहां जंगली हाथियों का निर्बाध आवागमन रहता है। ऐसे में यदि सड़क पर हाथी दिखाई दें तो उनसे उचित दूरी बनाए रखें। वाहन से बाहर न निकलें। वाहनों की छतों पर खाद्य सामग्री न रखें। एसडीओ केएन भारती ने बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ही यह बोर्ड लगाए गए हैं।  
 
विज्ञापन

इन पर दें सूचना

मोबाइल नंबर रेंजर का 8006481749, कार्यालय प्रभारी 7906984861, वन दरोगा 9568365971 या 7409981964 

मोहान बैरियर का किया निरीक्षण
रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ केएन भारती, कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने शनिवार को मोहान बैरियर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरियर प्रभारी वनरक्षक राजेंद्र सिंह सहित उनके सहयोगियों को वाहनों में चेकिंग के निर्देश दिए गए। यह भी पूछा गया कि पहाड़ से गांजा ला रहा कैंटर आमडंडा तक कैसे पहुंच गया। एसडीओ ने कहा कि यदि फिर से लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें