दौरे को सिर्फ दौरा न समझें
डॉ. अरोड़ा बताते हैं कि दौरा ब्रेन ट्यूमर का शुरुआती लक्षण होता है। इसके अलावा इसकी चपेट में आए व्यक्ति का शरीर कमजोर हो जाता है। सिर में दर्द के साथ ही कानों में झनझनाहट भी देखने को मिलती है। इन सभी लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। चिकित्सक ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रेन में पनप रही हर गांठ कैंसर युक्त गांठ नहीं होती है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केंद्र की दूरसंचार परियोजना भी गांवों में नहीं ला सकी नेटवर्क, लागू की गई थी 4जी सेचुरेशन योजना
इन बातों का रखना होगा ध्यान
-अधिक समय तक मोबाइल फोन पर बात न करें
-किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाकर रखें
-धूम्रपान न करें