फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुवाखोली में बिजली का तार टूटा, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसुवाखोली में बिजली का तार टूटकर एक पार्क की रेलिंग पर गिर गया। इससे रेलिंग में कुछ देर के लिए कंरट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से दो कुत्ते हल्के झुलस गए। लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा बच गया।I
विज्ञापन

I
I
Iपार्क की रेलिंग में करीब दस मिनट तक करंट दौड़ता रहा। स्थानीय लोगों ने उर्जा निगम को सूचना दी साथ ही एमसीबी बंद की। इससे बड़ा हादसा बच गया। स्थानीय निवासी अरविंद राणा ने बताया कि शनिवार सुबह तार टूटा। गनीमत रही कि कोई पास में मौजूद नहीं था। कहा कि पिछले दो साल से ट्रांसफॉर्मर हटाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग की जा रही है लेकिन उर्जा निगम सुध नहीं ले रहा है। वहीं, उर्जा निगम मसूरी के उपखंड अधिकारी पंकज थपलियाल ने बताया कि बिजली के तार को ठीक कर दिया गया है। बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें