स्कूलों में शुरू हो गया नया शैक्षिक सत्र
एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। सरकारी और निजी स्कूलों में नया सत्र शुरू हो
जाएगा। हालांकि, हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं अभी चल रही हैं, लेकिन अन्य कक्षाओं के
छात्रों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। बच्चों की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
प्रति बोतल 100 से 300 रुपये तक कमी
प्रदेश में आज से शराब सस्ती होगी। शराब के दाम प्रति बोतल 100 से 300 रुपये तक कम
होंगे। आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल के मुताबिक इस संबंध में डीएम को निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Snowfall: व्यास और दारमा घाटियों समेत ऊंची चोटियों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, देखें तस्वीरें
सेाने की बिक्री संबंधी नियम भी बदलेंगे
एक अप्रैल से सोने की ब्रिक्री से संबंधित नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। भारतीय मानक ब्यूरो के वरिष्ठ निदेशक एवं प्रमुख सुधीर विश्नोई ने बताया कि अब चार अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री पर रोक लग जाएगी।