फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश में 12 दिन के भीतर घटा UJVNL का बिजली उत्पादन, बर्फबारी हुई तो सर्दियों में मिलेगी कुछ राहत

Thu, 14 Nov 2024 04:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यूजेवीएनएल के उत्पादन में पानी की कमी के चलते गिरावट आई है। बर्फबारी हुई तो सर्दियों में कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल उत्पादन नीचे की ओर है।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का बिजली उत्पादन 12 दिन के भीतर 20 लाख से अधिक यूनिट कम हो गया है। लंबे समय से बारिश न होने के चलते जल विद्युत परियोजनाओं का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, यूपीसीएल का दावा है कि फिलहाल बिजली मांग के सापेक्ष आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

नवंबर की शुरुआत में यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन रोजाना करीब 1.1 करोड़ यूनिट तक आ रहा था। जब नदियों में पानी अच्छा होता है तो यूजेवीएनएल का उत्पादन दो करोड़ यूनिट से ऊपर जाता है। इस बार लंबे समय से बारिश व बर्फबारी न होने के कारण नदियों में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। इसके चलते बिजली का उत्पादन गिरकर 80 लाख यूनिट तक आ गया है। माना जा रहा है कि बर्फबारी होने के बाद जब बर्फ पिघलेगी तो इससे नदियों का जल स्तर बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun AQI: हर तरफ धुंध-धुआं...और खराब हुई हवा...सप्ताह में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

यूपीसीएल का दावा, 4.1 करोड़ के मुकाबले पूरी आपूर्ति

यूपीसीएल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में वर्तमान में बिजली की मांग 4.1 करोड़ यूनिट तक चल रही है। इसके सापेक्ष राज्य पूल से 80 लाख यूनिट, केंद्रीय पूल से 1.8 करोड़ यूनिट बिजली मिल रही है। अन्य माध्यमों से यूपीसीएल को 1.4 करोड़ यूनिट बिजली मिल रही है। निगम प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल मांग के सापेक्ष पूरी उपलब्धता है। कहीं भी घोषित या अघोषित कटौती नहीं की जा रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें