फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी तहसील में स्टांप विक्रेता की बिजली चोरी पकड़ी, कार्रवाई के निर्देश

Fri, 07 Aug 2026 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ ने बृहस्पतिवार को त्यूणी तहसील का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तहसील परिसर में ही एक स्टांप विक्रेता की ओर से की जा रही बिजली चोरी का मामला सामने आया। विक्रेता ने तहसील के अंदर से बिना किसी मीटर या सब-मीटर के अवैध कनेक्शन लिया हुआ था। उपाध्यक्ष ने मौके पर ही इसे पकड़ते हुए ऊर्जा निगम और तहसील प्रशासन को संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने तहसील के आपदा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों, आपदा रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहनता से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर से संबंधित कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि तहसील स्तर पर आम नागरिकों को सरल, सुगम और पारदर्शी सेवाएं मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। परिसर में बिजली चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा निगम और प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रधान रतन सिंह चौहान, मंडल महामंत्री चंदर साल्टा, तुलवीर चौहान, पूर्व प्रधान रामलाल, राकेश पांटा, नीशू शर्मा, आदित्य जोशी, विनोद चौहान, सोनू चौहान और संदीप राणा और सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें