फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद भी शरू नहीं हुआ बिजली उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून के चार बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं में 36 घंटे बाद भी बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। लगातार डाकपत्थर बैराज से फ्लड को पास किया जा रहा है, जिससे सभी पावर हाउसों में फिर से बिजली उत्पादन सुचारु हो सके।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते रविवार सुबह पांच बजे यमुना और टौंस नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ने से 240 मेगावाट के छिबरो, 129 मेगावाट के खोदरी, 33.75 मेगावाट के ढकरानी और 51 मेगावाट के ढालीपुर पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप हो गया था। सोमवार शाम छह बजे तक भी नदी में भारी मात्रा में सिल्ट और गाद आ रही थी। इस कारण डाकपत्थर बैराज से फ्लड को पास करने का काम लगातार जारी है। शाम छह बजे तक 50 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा था। इससे पहले बीते रविवार को 2.55 लाख क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज के लिए छोड़ा गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार रात 10 बजे तक नदी में पानी का जल स्तर खासा कम हो जाएगा। इसके बाद चारों जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन पूर्व की भांति शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें