फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity: दिवाली में रहेगी जगमग... इस बार घरों को रोशन रखने के लिए यूपीसीएल ने किया है विशेष तैयारी का दावा

Wed, 08 Nov 2023 02:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दिवाली के दौरान उद्योगों में खपत घट जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढ़ जाती है। इसके लिए उन्होंने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से एडवांस में 150 मेगावाट बिजली खरीदी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर इस बार आपके घरों को रोशन रखने के लिए यूपीसीएल ने विशेष तैयारी का दावा किया है। इसके तहत एक ओर जहां 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी गई है तो वहीं 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिवाली के दौरान उद्योगों में खपत घट जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढ़ जाती है। इसके लिए उन्होंने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से एडवांस में 150 मेगावाट बिजली खरीदी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड स्थापना दिवस:  अब विज्ञान आधारित मॉडल राज्य बन रहा राज्य, जानें 23 वर्षों में आज कहां खड़ा है प्रदेश
विज्ञापन


दिवाली के दौरान बिना बड़ी वजह कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अपना दफ्तर नहीं छोड़ पाएंगे। सभी के अवकाश रद्द किए गए हैं। दिवाली के दौरान फॉल्ट आने पर उसे निश्चित समयावधि में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। निगम मुख्यालय से इस दौरान बिजली आपूर्ति, फॉल्ट की पूरी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें