फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में तीन घंटे गुल रही बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में आंख मिचौनी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ विद्युत आपूर्ति की समस्या भी बढ़ गई है। शहर में शाम को करीब तीन घंटे बिजली गुल रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। करीब 43 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच बिजली गुल रहने और आंख मिचौनी से लोगे बेहाल हैं।


शहर में शाम करीब चार बजे बिजली गुल हो गई। करीब पांच बजे पानी की आपूर्ति होती है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मोटर नहीं चली। इसके चलते कई घरों में लोग पानी नहीं भर पाए। शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हुई। वहीं, हरबर्टपुर और धर्मावाला क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौनी की समस्या लगातार बनी हुई है। घरों में लगातार कूलर, पंखे और एसी चल रहे हैं। लोड बढ़ने के चलते घंटे भर के अंतराल में ट्रिपिंग हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पानी के लिए भी तरस रहे हैं। ट्यूबवेल का मोटर चालू करते ही कुछ देर में ट्रिपिंग शुरू हो जा रही है। वहीं, सरस्वती विद्या मंदिर नई यमुना कॉलोनी के पास केश माधव पुरम लेन एक में रोशनी शर्मा, रविंद्र शर्मा, सीताराम रावत के घर में सुबह 11 बजे बिजली गुल हो गई। शाम तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नही हुई। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता मोहम्मद अरशद ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी। बताया कि शाम को आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



फैक्टरियों में चलाना पड़ रहा जनरेटर

सेलाकुई। बीते एक सप्ताह से सेलाकुई बाजार, हरिपुर, जमनपुर, राजावाला, भाऊवाला में बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल होने के कारण फैक्टरियों में जनरेटर चलाना पड़ रहा है। विनीत गुप्ता एसडीओ विद्युत विभाग का कहना है फिलहाल आपूर्ति की अधिक समस्या नहीं है। बताया कि कई बार लाइन में फाल्ट आने के चलते ब्रेकडाउन लेना पड़ता है। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सुचारू रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होेंने बताया कि गर्मी बढ़ने पर बिजली की मांग भी बढ़ेगी। ऐसे में रोस्टिंग करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें