फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उत्तराखंड में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, दो दिन के भीतर करीब 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

Sun, 28 Jun 2026 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

बिजली की मांग करीब 6.5 करोड़ यूनिट पहुंच गई है। बिजलीघरों पर इतना लोड हो रहा है कि कई जगह ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर यूपीसीएल कहीं भी घोषित कटौती से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून की गर्मी में पिछले दो दिनों में बिजली की मांग ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिजली की मांग करीब 6.5 करोड़ यूनिट पहुंच गई है। बिजलीघरों पर इतना लोड हो रहा है कि कई जगह ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर यूपीसीएल कहीं भी घोषित कटौती से इन्कार कर रहा है।

विज्ञापन


जून महीने में बिजली की मांग ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में गर्मी और अन्य कारणों से बिजली की खपत में लगातार उछाल देखा जा रहा है। इस माह में अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जून माह में बिजली की सकल ऊर्जा मांग का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ा है। 

जून की शुरुआत में जहां यह मांग 4.6 करोड़ यूनिट थी। 26 जून तक यह बढ़कर करीब 6.5 करोड़ यूनिट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। दो दिन के भीतर ही बिजली की मांग 5.9 करोड़ यूनिट से बढ़कर 6.5 करोड़ यूनिट के आंकड़े के करीब पहुंच गई। मांग के सापेक्ष उपलब्धता को देखें तो राज्य पूल से करीब 1.6 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है। केंद्रीय पूल से 2.1 करोड़ यूनिट और अन्य स्रोतों से 1.8 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध है।
विज्ञापन


ओवरलोड से हांफ रहे बिजलीघर
जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, राज्य के पावर ग्रिड पर भार भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी ऋषिकेश में ओवरलोडिंग की वजह से 132 केवी ज्वालापुर बिजलीघर में एक घंटे की कटौती हुई। 132 केवी पदार्था में 20 मिनट की कटौती हुई। 160 एमवीए ट्रांसफार्मर श्रीनगर पर ओवरलोडिंग के कारण 132 केवी पदार्था बिजलीघर में एक घंटा 20 मिनट, 132 केवी ज्वालापुर-चीला लाइन और 132 केवी ज्वालापुर-ऋषिकेश लाइन में ट्रिपिंग की वजह से 132 केवी ज्वालापुर बिजलीघर में 16 मिनट की कटौती हुई। इसके अलावा श्रीनगर में ट्रिपिंग के कारण 132 केवी श्रीनगर, सिमली, सतपुली और कोटद्वार में 22 मिनट की कटौती करनी पड़ी।

यूजेवीएनएल का उत्पादन 1.6 करोड़ यूनिट
गर्मी के बीच यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन करीब 1.6 करोड़ यूनिट पर चल रहा है। पिछले साल एक जुलाई को यूजेवीएनएल का उत्पादन 1.9 करोड़ यूनिट था। अब कुछ बारिश होने के बाद उत्पादन बढ़ने की संभावना है। फिलहाल पीक मांग के बीच यूपीसीएल के लिए बिजली आपूर्ति चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें