फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मोमबत्ती के सहारे कट रही 25 परिवारों की रातें

Thu, 20 Jul 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
मोमबत्ती - फोटो : demo pic
विज्ञापन
टिहरी के कठिया गांव में तीन दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। गांव में निवासरत 25 परिवारों की रातें मोमबत्ती के सहारे कट रही है।
विज्ञापन


बरसात के इस मौसम में ऊर्जा निगम की लापरवाही कठिया गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। बिजली गुल होने के कारण गांव के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज न होने के कारण शो पीस बने हुए है।

विकासखंड नरेंद्रनगर के कठिया गांव में तीन दिन से ग्रामीण लालटेन के सहारे रात काटने को मजबूर हैं। लाईट न होने के चलते ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। उपभोक्ताओं के मोबाईल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण वे अपने नाते-रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह का कहना है कि बिजली न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गांव के आसपास जंगल होने के कारण रात के समय जंगली जानवरों का गांव में घुस जाने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


शीघ्र समस्या समाधान न होने पर गांव के लोगों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई बहादुर ङ्क्षसह का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत बाधित हुई है। नया ट्रांसफार्मर पहुंच चुका है। आजकल में ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें