गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी के लिए ये दाम
शहरी क्षेत्रों में फिक्स चार्ज 115 रुपये से बढ़ाकर 130 रुपये प्रति किलो वोल्ट एंपीयर और ग्रामीण क्षेत्रों में 105 से बढ़ाकर 120 रुपये किया गया है। सभी क्षेत्रों में बिजली की दर 6.90 रुपये से बढ़ाकर 7.45 रुपये प्रति किलोवाट एंपीयर की गई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: गैरसैंण में सिविल नाप भूमि में लगी आग, शक होने पर महिला और उसके पति से पूछताछ
किसानों के लिए भी महंगी हुई बिजली
निजी नलकूप वालों को बिजली के लिए अब 2.30 रुपये के बजाए 2.55 रुपये प्रति यूनिट देना होगा। वहीं, किसानों को अपने नलकूप चलाने के लिए अब 3.25 रुपये के बजाए 3.60 रुपये प्रति यूनिट खर्च देना होगा।
रेलवे, ईवी चार्जिंग स्टेशन की बिजली भी महंगी
रेलवे ट्रैक्शन के लिए फिक्स चार्ज 315 से बढ़ाकर 330 रुपये प्रति किलोवोल्ट एंपीयर प्रति माह तो बिजली की दरें 6.10 से बढ़ाकर 6.60 रुपये प्रति यूनिट किया गया है। इसी प्रकार, इलेक्टि्क व्हीकल चार्जिंग स्टेशन केि लए बिजली की दरें 6.25 रुपये से बढ़ाकर सात रुपये प्रति यूनिट कर दी गई हैं।