फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश को छह माह के लिए केंद्र से बिजली का आदेश जारी, ऊर्जा संकट के चलते सीएम धामी ने की थी मांग

Thu, 23 Mar 2023 07:33 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से वार्ता की थी। अगले साल 31 मार्च तक का प्रस्ताव केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा गया था। इस प्रस्ताव के पहले चरण में मंत्रालय ने बिजली का माहवार आवंटन कर दिया है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह के लिए 1631 मेगावाट बिजली गैर आवंटित कोटे से देने का आदेश जारी कर दिया है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ही ‘उत्तराखंड को केंद्र से तीन महीने और मिलेगी अतिरिक्त बिजली’ खबर में इसका खुलासा किया था। बुधवार की शाम ही इसका आदेश जारी हो गया।

दरअसल, प्रदेश में लगातार बिजली संकट चल रहा है। पूर्व में 28 फरवरी तक केंद्र के गैर आवंटित (अनएलोकेटेड) कोटे से बिजली मिली हुई थी जो कि बंद हो गई थी। सरकार के प्रयासों के बाद 31 मार्च तक के लिए 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिली थी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह का आवंटन किया
अब इसकी अवधि खत्म होने से पहले ही आगामी संकट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से वार्ता की थी। अगले साल 31 मार्च तक का प्रस्ताव केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय को भेजा गया था। इस प्रस्ताव के पहले चरण में मंत्रालय ने बिजली का माहवार आवंटन कर दिया है।

खास बात यह है कि यह बिजली करीब पांच रुपये प्रति यूनिट की सस्ती दर पर मिलेगी। यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि देर शाम छह माह के लिए कुल 1631 मेगावाट बिजली का आदेश मिल गया है। उन्होंने बताया कि इससे गर्मियों के सीजन में बिजली संकट के बीच काफी राहत मिलेगी। मंत्रालय ने पहले चरण में छह माह का आवंटन किया है। बाकी सितंबर में दूसरे चरण के तहत अगले साल मार्च तक का आवंटन होगा।

विज्ञापन

किस माह कितनी बिजली मिलेगी

माह- बिजली (मेगावाट में)

अप्रैल- 332.5

मई- 332.5

जून- 317.4

जुलाई- 276

अगस्त- 207

सितंबर- 165.6

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बिजली की नई दरें मार्च आखिर में होंगी जारी, नियामक आयोग ने 23 को टैरिफ जारी करने का निर्णय टाला


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें