28 तारीख तक एफपीपीसीए की जानकारी देना अनिवार्य
आयोग के सामने उद्योग प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि यूपीसीएल की ओर से महीने के बीच में अचानक एफपीपीसीए लगाने से उनका बजट बिगड़ जाता है। इस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने कड़े निर्देश दिए हैं कि यूपीसीएल हर महीने की 28 तारीख तक आगामी महीने में लगाए जाने वाले एफपीपीसीए शुल्क की पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से अपलोड करे ताकि उपभोक्ता अपने खर्च का पहले से बजट बना सकें।
ये भी पढ़ें...Haridwar: नशे की हालत में दी हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी, डायल-112 पर किया कॉल, गिरफ्तार
राहत के आंकड़े
दिसंबर तिमाही में अतिरिक्त बिजली खरीद खर्च : 59.17 करोड़ रुपये
उपभोक्ताओं से वसूला गया कुल एफपीपीसीए : 60.56 करोड़ रुपये
उपभोक्ताओं को वापस मिलने वाली कुल राशि : 1.39 करोड़ रुपये
कब मिलेगी राहत : जून 2026 के बिजली बिलों में