फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इलेक्ट्रिक बसें चलें, पांच दिन का हो सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने सरकार से इलेक्ट्रिक स्टाफ बसें चलाने और पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि
इससे ईंधन की बचत और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
संगठन के प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने कहा, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी और देहरादून जैसे बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक स्टाफ बसें चलाई जाएं। इन बसों के लिए कर्मचारियों के पास बनाए जाएं और रूट तय किए जाएं। इससे कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचेंगे और शहरों में ईंधन की बचत होगी। यह प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप होगा और जाम की समस्या भी कम होगी। कर्मचारी नेताओं ने सचिवालय की तर्ज पर सभी कार्यालयों में पांच दिन का सप्ताह लागू करने की भी मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यालय सुबह 9:30 बजे खुलें और शाम 5:30 बजे बंद हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-फाइलिंग और अन्य सुझाव
संगठन के प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल ने कहा, पांच दिन के सप्ताह की मांग विभिन्न संगठन पहले भी उठा चुके हैं। कार्यालयों में ई-फाइलिंग के लिए भी आवश्यक संसाधन तैयार किए जाएं। इससे कार्यालयों का कामकाज सुचारु रूप से चल सकेगा। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, संगठन मंत्री राकेश सिंह रावत, मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें