फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और कांग्रेसी संत जपेगा नमो-नमो!

Mon, 24 Mar 2014 03:58 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने के बाद हरिद्वार के एक और कांग्रेसी संत भी भाजपा के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'

वह जल्द ही नमो-नमो का जाप कर सकते हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनकी मुलाकात से इस चर्चा को ज्यादा बल मिला है।

कांग्रेस के यह संत शहर की राजनीति में अच्छी दखल रखते हैं। शहर के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में उनकी गिनती की जाती है। भाजपा पर लगातार शब्दों से हमला करने वाले इन संत के सुर कुछ दिन से बदले हुए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, हिमालय में है औषधीय पौधों की भरमार

एक दूसरे संत के आश्रम में इनकी पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशंक से मुलाकात हो चुकी है। हालांकि पूरी मुहिम गोपनीय है जिससे अगर बात न बने तो कांग्रेस में निष्ठा बनी रहे।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजभूषण विद्यार्थी के आवास पर शुक्रवार सुबह निशंक की जो बैठक हुई थी उसमें भी कांग्रेस के कई चेहरे उपस्थित थे। कनखल के उपेक्षित कांग्रेसियों पर भी भाजपा की नजर है।
विज्ञापन


पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि ने दावा किया कि एक संत ही नहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा में आने वाले हैं। जल्दी ही स्थिति साफ हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें