नेपाल में संविधान सभा के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में देहरादून में बसे नेपाली लोगों ने भी शिरकत की।
पढ़ें, उत्तराखंड में बीएड की हुई 'बत्ती' गुल
वह वोट देने के लिए कुछ दिन पहले नेपाल रवाना हुए थे। इनमें नालापानी, गढ़ी कैंट में रहने वाले लोगों के साथ ही यहां पढ़ने आए छात्र बड़ी संख्या में शामिल हैं। जो नहीं जा पाए, उन्होंने फोन से ही अपनी प्रिय पार्टी के लिए कन्वेसिंग का काम किया। वह चुनाव के ताजा हालात की जानकारी नेपाल टीवी से लेते रहे। कई ने मोबाइल रेडियो ऑन किया हुआ था।
हर पल होते रहे अपडेट
वह भी अपडेट होते रहे। इस बीच काठमांडू में बम विस्फोट की खबर आई तो उनके बीच खलबली सी थी। कई ने घर भी फोन कर हालात का जायजा लिया। वेबसाइट्स के माध्यम से भी वह हर जानकारी पर नजर रखे रहे। दून में नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन समेत दूसरे कोर्स करने के लिए पहुंचे स्टूडेंट्स के बीच भी चुनाव ही बहस का मुद्दा बना रहा।
पढ़ें, जलप्रलय के बाद केदारघाटी में आग ने किया सब 'खाक'
पार्टियों की स्थिति और बढ़त पर भी वह चर्चा में जुटे रहे। निर्णय को लेकर उनमें उत्तेजना का माहौल है। यहां सालों से रह रहे नेपाली लोग इन चुनाव के हिंदुस्तान पर भावी असर का विश्लेषण करने में जुटे हैं।
इनका क्या कहना है
मेरा मत क्षेत्र माहोतरी क्षेत्र संख्या-5 पड़ता है। मेरा सपोर्ट मधेशी जनाधिकार फोरम के साथ है। अपने हर पहचान वाले से उसे ही वोट देने के लिए कहा।
- रोशन यादव
नेपाली कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। मेरा क्षेत्र माहोतरी क्षेत्र संख्या-2 पड़ता है। घरवालों ने भी नेपाली कांग्रेस को ही वोट दिया। बम ब्लास्ट की घटना ने परेशान कर दिया था।
- राकेश पासवान
काठमांडू में विस्फोट की घटना परेशान करने वाली रही। धनुसेरा एरिया संख्या-7 मेरा मत क्षेत्र पड़ता है। मेरी विचारधारा कुछ अलग है। मेरा सपोर्ट सदैव नेपाल कम्युनिस्ट संग है।
- रोशन
धनुषा क्षेत्र संख्या-5 मेरा मत क्षेत्र पड़ता है। अवकाश न होने की वजह से वोट देने नहीं जा सका, लेकिन फोन से ही मनचाही पार्टी को सपोर्ट दिया।
- अमृत
नेपाल चुनाव पर एक नजर
नेपाल में संविधान सभा की 601 सीटों के लिए चुनाव हुए। इसके लिए 16 हजार प्रत्याशी मैदान में थे। छोटी-बड़ी लगभग सौ पार्टियां भाग्य आजमा रही हैं। महिला प्रत्याशियों की संख्या लगभग छह हजार रहीं। 12 लाख से अधिक लोगों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस खिलराज रेगमी की निगरानी में वहां अंतरिम सरकार है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---