एक मामले में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में कांग्रेस के साकेत बहुगुणा नंबर एक पर हैं। यह मामला में चुनाव खर्च का है।
दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह और तीसरे पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनूप नौटियाल हैं।
पढ़ें, उत्तराखंड के चुनावी दंगल में दिल्ली से पहुंचा कालाधन!
पहले चरण में चुनावी खर्च का प्रत्याशियों ने जो ब्यौरा दिया है उसमें और व्यय टीम के शेडो रजिस्ट्र के ब्यौरे में लाखों का फर्क है। प्रत्याशियों ने खर्च का ब्यौरा कम दिखाया है। इस पर प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई है।
पहले चरण के चुनावी व्यय की समीक्षा
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक केके ओझा के सामने प्रत्याशियों के पहले चरण के चुनावी व्यय की समीक्षा की गई।
प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने खर्च का जो ब्यौरा दिया उसका निर्वाचन आयोग की व्यय टीम के शेडो रजिस्टर से मिलान किया गया। इसमें बहुत फर्क मिला है। यह फर्क भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी का सबसे ज्यादा है।
पढ़ें, होटल में ले जाकर नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्सवादी) के प्रत्याशी शिव प्रसाद देवली, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के नवनीत सिंह गुसाईं, नया दौर पार्टी के सत्येंद्र शर्मा और भारतीय मूल निवास समाज पार्टी के जोहरी लाल सुमन का खर्च माइनस में निकला।
इन प्रत्याशियों ने अपना खर्च व्यय टीम के आंकड़े से ज्यादा दिखाया है। इन प्रत्याशियों के चुनावी व्यय के आंकड़ों पर व्यय पर्यवेक्षक ने सहमति जारी कर दी है।
कुछ ऐसा रहा चुनावी खर्च
साकेत बहुगुणा कांग्रेस प्रत्याशी
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-842120 रुपए
लेखा टीम का आंकड़ा-2984451 रुपए
अंतर-2142331 रुपए
माला राज्य लक्ष्मी शाह भाजपा प्रत्याशी
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-343279
लेखा टीम का आंकड़ा-2363637
अंतर-2020358
अनूप नौटियाल आम आदमी पार्टी प्रत्याशी
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-972886
लेखा टीम का आंकड़ा-1207679
अंतर-234793
शिव प्रसाद देवली कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (एम)
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-276942
लेखा टीम का आंकड़ा-164275
अंतर (माइनस में)-112667
शीशपाल सिंह बसपा
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-60000
लेखा टीम का आंकड़ा-379479
अंतर-319479
चुनाव में खूब हो रहा खर्चा
ब्रह्मदेव झा निर्दलीय
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-145904
लेखा टीम का आंकड़ा-165904
अंतर-20000
नवनीत सिंह गुसाईं राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-60000
लेखा टीम का आंकड़ा-35280
अंतर (माइनस में)-24720
सत्येंद्र शर्मा नया दौर पार्टी
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-53200
लेखा टीम का आंकड़ा-34126
अंतर (माइनस में)-19074
राजू मौर्य निर्दलीय
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-37390
लेखा टीम का आंकड़ा-38070
अंतर-680
जौहरीलाल सुमन भारतीय मूल निवास समाज पार्टी
व्यय का ब्यौरा
प्रत्याशी ने बताया-47500
लेखा टीम का आंकड़ा-12500
अंतर (माइनस में)-35000
इन प्रत्याशियों ने अपना ब्यौरा जमा नहीं किया
जपेंदर सिंह, राष्ट्रीय लोकदल
सोहनपाल सिंह, निर्दलीय
जयप्रकाश उपाध्याय, यूकेडी (ऐरी गुट)
प्रेम सिंह यादव, राष्ट्रीय आदर्श पार्टी
हाजी मोहम्मद यूसुफ, पीस पार्टी
गौरव पुंडीर, निर्दलीय