फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: मैदानी जिलों में नहीं मतदाता बनने का उत्साह, हरिद्वार सबसे पीछे, सामने आए ये आंकड़ें

Sat, 28 Oct 2023 05:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में प्रति एक हजार मतदाताओं की संख्या 691 है। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 705, महिला मतदाता की संख्या 678 है। पांच जिले ऐसे हैं, जिनका ईपी रेशियो राज्य के कुल अनुपात से भी नीचे है।
विज्ञापन
मतदाता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय जिलों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरुकता ज्यादा है। तीनों मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का जनसंख्या-मतदाता अनुपात (ईपी रेशियो) राज्य के औसत से भी कम है। निर्वाचन कार्यालय को इन जिलों में ज्यादा मेहनत करनी होगी।

निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में प्रति एक हजार मतदाताओं की संख्या 691 है। इनमें पुरुष मतदाता की संख्या 705, महिला मतदाता की संख्या 678 है। पांच जिले ऐसे हैं, जिनका ईपी रेशियो राज्य के कुल अनुपात से भी नीचे है। इनमें हरिद्वार का सबसे कम प्रति एक हजार पर महज 585, ऊधमसिंह नगर का 592 और देहरादून का 675 है। हालांकि इसमें उत्तरकाशी का भी राज्य औसत से कम 687 और नैनीताल का 663 है।

विज्ञापन


पर्वतीय जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में प्रति एक हजार की आबादी में 945 मतदाता हैं। पौड़ी गढ़वाल में 919, टिहरी में 895, बागेश्वर में 847, रुद्रप्रयाग में 799, पिथौरागढ़ में 781, चमोली में 769 और चंपावत में 707 मतदाता हैं। निर्वाचन कार्यालय ने प्रदेशभर का ईपी रेशियो 70 प्रतिशत यानी प्रति एक हजार पर 700 मतदाता का रखा है।

ये भी पढ़ें...Chandra Grahan 2023: बंद हुए चारधाम के कपाट, सूतक काल से पहले की गई शाम की आरती, कल ब्रह्म मुहूर्त में खुलेंगे

 

30 आवेदन ही दे सकते हैं राजनैतिक दलों के एजेंट

चुनाव आयोग ने सभी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से आह्वान किया है कि वे हर बूथ पर अपना बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाएं। एक बीएलए अपने बूथ में 27 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक केवल 30 मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन का ही आवेदन कर सकता है। एक दिन में अधिकतम 10 आवेदन बीएलओ के पास जमा हो सकते हैं। इससे अधिक आवेदन आने पर एसडीएम, तहसीलदार के स्तर से सत्यापन कराया जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें