फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को दी जा रही इस सुविधा में किया बदलाव, पढ़ें और लाभ उठाएं

Wed, 06 Feb 2019 11:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधा में नया बदलाव करने जा रहा है।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से एक फरवरी से शुरू की गई डॉयल 1950 सेवा के जरिये मतदाता 12 घंटे जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पहले यह सुविधा सुबह 11 से शाम छह बजे तक थी। अब यह सुविधा सुबह नौ से रात नौ बजे तक मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही यह व्यवस्था 24 घंटे की जाएगी। 

ऑपरेटरों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई

बता दें, निर्वाचन आयोग के वोटर वेरीफिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन प्रोग्राम के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के पास केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र के डॉयल 1950 नंबर पर रोजाना सैकड़ों फोन आते हैं।

इसके जरिये फोन लाइन लगातार व्यस्त रहती है। इसे देखते हुए मौजूदा ऑपरेटरों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है। जो दो शिफ्टों पर अपनी सेवाएं देंगे। अधिकारियों के मुताबिक डॉयल 1950 को 24 घंटे चालू रखने की योजना है। जिससे मतदाता कभी भी जानकारी हासिल कर सकें।  
विज्ञापन

नाम की जानकारी के लिए सबसे अधिक फोन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत के मुताबिक डॉयल 1950 में सबसे अधिक फोन मतदाता सूची में नाम की जानकारी के लिए आते हैं। इसके अलावा जिले के मतदाता अपने मतदाता पहचानपत्र संबंधी अन्य जानकारियां भी पूछ रहे हैं। 

अभी केवल एक ही लाइन है। इसके चलते हर व्यक्ति को जानकारी देने में समय लग रहा है। एक-दो दिन में कई और फोन लग जाने से मतदाताओं को सहूलियत मिल जाएगी। आयोग के निर्देश के बाद 12 घंटे की सुविधा शुरू कर दी गई है।
- पीएस रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें