फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ई-मेल आईडी बनाएगी जागरुक वोटर

Wed, 16 Oct 2013 09:21 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन लोगों की उम्र एक जनवरी 2014 को 18 साल पूरी हो रही है और वोटर बनना चाहते हैं वे अपना ई-मेल अकाउंट बना लें।
विज्ञापन


अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी भेजे
इस बार निर्वाचन आयोग ने सबसे ज्यादा जोर ई-मेल और मोबाइल नंबर जुटाने पर दिया है। इस संबंध में आयोग निर्वाचन अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी भेजे हैं। आयोग वोटरों के ज्यादा-ज्यादा से ई-मेल और मोबाइल नंबर जुटाना चाहता है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इससे मतदाता तक कोई सूचना पहुंचाने में आसानी होगी। प्रदेश में 18 साल की उम्र पूरी करने वालों का सटीक आंकड़ा तो अभी निर्वाचन कार्यालय में नहीं है। फिर भी अधिकारी यह मान रहे हैं कि इनकी संख्या डेढ़ लाख से अधिक होगी।
विज्ञापन


मोबाइल और ई-मेल नंबर जुटाने के निर्देश
निर्वाचन आयोग ने नए वोटरों के साथ ही पुराने वोटरों के मोबाइल और ई-मेल नंबर जुटाने के निर्देश निर्वाचन कार्यालय को भेजे हैं।

एडीओ पीएस रावत ने बताया कि यह कॉलम तो पिछले फार्मों में भी रहा है। लेकिन आयोग ने इस बार खासतौर पर इस बावत दिशा-निर्देश भेजे हैं।

नए वोटरों से अपील की जा रही है कि अपना ई-मेल अकाउंट बनवा लें। इससे संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आवेदक से आसानी से संपर्क कर सकेगा।

ऐसे व्यक्ति जिन्हें मतदाता बनने पर फायदा मिला हो या किसी काम में आसानी हो गई है, अपने अनुभव हमसे साझा करें। मोबाइल नंबर: 9675898214

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें