फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 70 में से 56 सीट पाकर BJP ने मनाई होली, कांग्रेस की सत्ता डोली

Sun, 12 Mar 2017 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। उत्तराखंड में भाजपा भाजपा 56 जीती , कांग्रेस 11 जीती व अन्य ने 2 सीट जीती हैं।
विज्ञापन


मतगणना अपडेट...

- बदरीनाथ सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट, थराली से मगन लाल शाह और कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी, देव प्रयाग से विनोद कंडारी और नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल ने जीत दर्ज की। केदारनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत और रुद्रप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह विजेता रहे। धनोल्टी से निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार और रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान, राजपुर रोड से खजान दास ने जीत दर्ज की। 
- काशीपुर से भाजपा के हरभजन चीमा 15236 वोट पाकर जीते। कालाढूंगी भाजपा के बंसीधर भगत 45704 वोट पाकर जीते। हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा हृदयेश 42271 वोट हा‌सिल कर जीतीं। लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह 26468 वोट हासिल कर जीते हैं। अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी ने 26464 वोट हासिल कर जीत हासिल की। द्वाराहाट से भाजपा के महेश सिंह नेगी 17873 वोट हासिल कर जीते। बागेश्वर में भाजपा के चंदनराम 33792 मत हा‌सिल कर जीते। कपकोट से जीते भाजपा प्रत्याशी बलवंत भौर्याल को 27213 वोट मिले। मीना गंगोला भाजपा प्रत्याशी ने गंगोलीहाट सीट से 12618 मत हा‌सिल की। पिथौरागढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश पंत 32941 मत हा‌सिल कर जीते। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश सिंह धारचूला से 25597 मत हा‌सिल कर जीते हैं। गंगोत्री बीजेपी प्रत्याशी से गोपाल सिंह रावत जीते। भाजपा प्रत्याशी डॉ हरक स‌िंह रावत ने कोटद्वार से जीत दर्ज की है। रायपुर से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ जीते। भीमताल से न‌िर्दलीय प्रत्याशी राम स‌िंह कैड़ा ने 18878 मत पाकर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

- धर्मपुर से भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली ने भी जीत दर्ज की।  सल्ट सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र जीना 2540 वोटों से जीते। हरिद्वार शहर से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी टिहरी से जीते। कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा 19035 मत पाकर रानीखेत से जीते। चंपावत में भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने 30056 मत पाकर जीत दर्ज की। चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने जीत दर्ज की है। पुरोला से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने जीत दर्ज की। डीडीहाट से भाजपा प्रत्याशी बिशन सिंह चुफाल 17392 मत हा‌सिल कर जीते।
- जीते हुए प्रत्याशी: सोमेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 21780 मत हा‌सिल कर जीती हैं। नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्य ने 30036 ने मत पाकर जीते। नानकमत्ता से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह 42785 मत पाकर जीते। रामनगर से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट ने 35839 मत प्राप्त‌ किए। रुद्रपुर से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने 68754 मत हा‌सिल किए। खटीमा से भाजपा प्रत्याशी पुष्‍कर सिंह धामी ने 29539 मत पाकर जीत हा‌सिल की। भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह यमुनोत्री से जीते। घनसाली से भाजपा प्रत्याशी शक्तिलाल शाह जीते। प्रतापनगर से भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार जीते। विकासनगर से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान जीते। भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुडिर सहसपुर से जीते। हरबंस कपूर भाजपा प्रत्याशी देहरादून कैंट सीट से जीते। भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी मसूरी से जीते। त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला से भाजपा प्रत्याशी जीते। प्रेम चंद्र अग्रवाल ऋषिकेश से भाजपा प्रत्याशी जीते। सुरेश राठौड़ ज्वालापुर से भाजपा प्रत्याशी जीते। देश राज कर्णवाल झबरेड़ा से भाजपा प्रत्याशी जीते। प्रदीप बत्रा रुड़की से भाजपा प्रत्याशी जीते। प्रणव ‌सिंह चैंपियन भाजपा प्रत्याशी खानपुर से जीते। संजय गुप्ता भाजपा प्रत्याशी लक्सर से जीते। मुकेश सिंह कोहली भाजपा प्रत्याशी पौड़ी से जीते। सतपाल महाराज चौबट्टाखाल से भाजपा प्रत्याशी जीते। लालकुंआ से भाजपा प्रत्याशी नवीन चंद्र दुम्का 44293 मत पाकर जीते।
- कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुजवाल 24132 मत हा‌सिल कर जागेश्वर से जीते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान जसपुर से  42551 मत पाकर जीते। कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद कलियर से जीते। भगवानपुर से कांग्रेस की ममता राकेश ने जीत दर्ज की।
- सितारंगज सीट से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने 50597 मत पाकर जीत दर्ज की। किच्छा सीट से भी उत्तराखंड सीएम हरीश रावत हारे। भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने यहां जीत दर्ज की है।
- भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे ने 41530 मत पाकर गदरपुर सीट से जीत दर्ज की है।
- बाजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य 12 हजार वोटों से जीते। बता दें कि कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री ‌थे। विस चुनाव से ठीक पहले पुत्र को टिकट न दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली थी।
- हरिद्वार ग्रामीण सीट पर काउंटिंग पूरी हुई। कांग्रेस प्रत्याशी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम हरीश रावत 12 हजार 400 वोटों से हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी यतीश्वरानंद ने जीत हासिल कर उत्तराखंड में भाजपा का खाता खोला है।
- रुद्रपुर में दसवें राउंड के बाद भाजपा 19056 वोटों से आगे। छठे राउंड बाद कपकोट से भाजपा 2005 वोट से आगे। बागेश्वर छठे राउंड बाद भाजपा 8288 वोट से आगे। सातवें राउंड बाद किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत 1000 वोटों से आगे। सातवें राउंड में गदरपुर से भाजपा 13000 वोटों से आगे। सातवें राउंड के बाद ‌भीमताल से निर्दलीय 7698 वोटों से आगे। लोहाघाट 11वें राउंड में कांग्रेस 586 वोटों से आगे। काशीपुर से पांचवें राउंड में भाजपा 5300 वोटों से आगे। राजपुर रोड से छठे राउंड में भाजपा आगे। विकासनगर से पांचवें राउंड में भाजपा आगे। खटीमा से सातवें राउंड में भाजपा 1400 वोटों से आगे।
- बीजेपी 53 पर आगे, कांग्रेस 12 पर आगे और एक पर जीती और अन्य 04 सीट पर आगे।
- उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपना खाता खोल दिया है। हरिद्वार की मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निजामुद्दीन सभी सीटों की गणना के बाद 2500 वोटों से जीत गए हैं।

​बिना पास के परिसर में नो एंट्री

counting - फोटो : amar ujala
- चौथे राउंड के बाद बद्रीनाथ में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट 2960 वोटों से आगे। गंगोत्री से आठवें राउंड के बाद भाजपा आगे। दसवें राउंड के बाद लोहाघाट से भाजपा 262 वोटों से आगे।
- कालाढूंगी में पाचंवें चरण में भाजपा के बंसीधर भगत 1843 वोट से आगे। चंपावत सीट से आठवें राउंड के बाद भाजपा 11200 वोट से आगे। 
- चौथे राउंड में पिथौरागढ़ में भाजपा 1016 से आगे, गंगोलीहाट में 1411 भाजपा आगे, धारचूला में 4960 वोट से कांग्रेस आगे, डीडीहाट से 1220 में भाजपा आगे, रामनगर सीट से कांग्रेस 1204 वोट से आगे है।
- ज्वालापुर सीट से 15 राउंड के बाद भाजपा के सुरेश राठौड़ 5 हजार वोटों से आगे।
- कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण सीट से नौ हजार वोटों से पीछे। चौथे राउंड में रायुपर सीट से भाजपा 4468 वोट  से आगे। लोहाघाट सीट में आठवें राउंड बाद कांग्रेस 1693 वोट से आगे। 
- कोटद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस के बागी हरक सिंह रावत आगे चल रहे है। हरक स‌िंह रावत ने कहा कि हरीश रावत का अहंकार उनको ले डूबा है।
- गंगोत्री सीट पर भाजपा आगे, मिले 6106 वोट। नैनीताल में सातवें राउंड में भाजपा के संजीव आर्य आगे। हल्‍द्वानी में पाचवें राउंड में भाजपा के जोगेंद्र आगे, मिले 12663 वोट। पांचवें राउंड में जागेश्वर में भाजपा 1621 से आगे। चकराता में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 6000 वोटों से आगे।
- तीसरे राउंड में डोईवाला में भाजपा आगे, त्रिवेंद्र रावत को मिले 8864 वोट। कैंट में पांचवें राउंड में भाजपा आगे, हरबंस कपूर में मिले 16532 वोट। तीसरे राउंड में खानपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रवण सिंह चैंपियन 8000 वोटों से आगे। भगवानपुर में चौथे राउंड में कांग्रेस आगे। रुद्रपुर में नौ राउंड में भाजपा आगे। यमुनोत्री सीट पर छठे राउंड में भाजपा आगे। पुरोला में नवें राउंड में भाजपा आगे। दूसरे राउंड में कांग्रेस आगे।
- देहरादून के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल दिखाई दिया। कार्यकर्ता ढोल नगाड़े पर नाचते दिखाई दिए।
- चौथे राउंड में भाजपा के हरबंस कपूर 8174 वोट से आगे। चमोली में तीन सीट पर भाजपा आगे।
- रुड़की में पांचवें राउंड में भाजपा आगे, ऊधमसिंह नगर जिलें की नौ सीटों पर जसपुर को छोड़कर सभी सीटों पर भाजपा आगे।
- सहसपुर सीट से भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर 1313 वोट से आगे।
- रुद्रपुर में आठवें राउंड में भाजपा आगे, मिले 6681 वोट।
- हल्‍द्वानी में चौथे राउंड में भाजपा के जोगेंद्र पाल 4130 वोटों से इंदिरा हृदयेश से आगे।
- विकासनगर सीट से नवप्रभात 341 वोटों से आगे। मसूरी में दूसरे राउंड में गणेश जोशी 3572 वोट से आगे। - यमुनोत्री में चौथे राउंड में भाजपा आगे। 
- टिहरी सीट से चौथे राउंड में भाजपा आगे, रुद्रपुर सीट से सातवें राउंड में भाजपा आगे।
- कांग्रेस के बागी लगभग सभी सीट से आगे चल रहे हैं।
- भगवानपुर में चौथे राउंड में भाजपा आगे, लक्सर में पांचवे राउंड में भाजपा आगे, मंगलौर में सातवें राउंड में भाजपा, रुद्रपुर में छठे राउंड में भाजपा आगे, जागेश्वर में तीसरे राउंड में भाजपा आगे, लोहाघाट में पांचवे राउंड में कांग्रेस आगे, पुरोला में पांचवे राउंड में भाजपा आगे, गंगोत्री में चौथे राउंड में निर्दलीय आगे।
- निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 48, कांग्रेस को 10 और 4 सीट अन्य को।
- लक्सर सीट में पांचवे राउंड में भाजपा आगे, तीसरे राउंड में भगवानपुर सीट पर कांग्रेस आगे, छठे राउंड बसपा आगे।
- चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी यतीश्वरानंद कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत से करीब 8 हजार वोटों से आगे।
- सेकेंड राउंड में अल्मोड़ा, द्वाराहाट, सोमेश्वर, रानीखेत, जागेश्वर, सल्ट में भाजपा आगे।
- तीसरे राउंड में श्रीनगर में भाजपा 244 वोट, पुरोला में भाजपा के मालचंद 5114 से आगे।
- कोटद्वार में दूसरे राउंड में 2110 वोट से भाजपा आगे।
- टिहरी में तीसरे राउंड की गणना में भाजपा आगे।'
- सेकेंड राउंड में ‌सितारगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा 8425 वोट से आगे।
- तीसरे राउंड में गंगोत्री सीट से निर्दलीय उम्मीदवार आगे।
- रुद्रपुर में चार राउंड की मतगणना में भाजपा आगे।
- नैनीताल में भाजपा के संजीव आर्या आगे।
- लोहाघाट सीट पर कांग्रेस आगे।
- सहसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी किशोर उपाध्याय आगे।
- डोईवाला सीट से तीन हजार वोटों से त्रिवेंद्र सिंह आगे।
- चकराता में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह आगे।
- रायपुर से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ।
- हल्‍द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा हृदयेश पीछे।
- बीजेपी 50, कांग्रेस 16 और अन्य 04 सीट पर आगे।
- रुझानों से भाजपा में खुशी की लहर, देहरादून में बंटने लगे मिष्ठान।
- पहले राउंड के रुझानों में उत्तराखंड भाजपा की सरकार।
- उत्तराखंड में कांग्रेस के चेहरा बने मुख्यमंत्री हरिद्वार ग्रामीण सीट से पीछे चल रहे हैं।
- उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला
- बीजेपी 37, कांग्रेस 17 और अन्य 04 सीट पर आगे।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा विस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सीएम हरीश रावत ने कहा कि चुनाव नतीजों को लेकर उनके मन में उत्साह होने के साथ ही आशंका भी है। उन्होंने क‌हा कि जिस तरह से मैंने चुनाव में पूरी ताकत से प्रचार किया। अब चाहता हूं कि भगवान मुझे इतनी ताकत दे कि में राज्य का विकास भी पूरी तरह से कर सकूं। रावत ने कहा कि हम उत्तराखंड में कम से कम 45 सीट जीतेंगे तभी राज्य के लिए बेहतर काम कर पाएंगे।
- बीजेपी 22, कांग्रेस 10 और अन्य 02 सीट पर आगे।
- भाजपा 17 तो कांग्रेस 09 सीटों पर आगे चल रही है।
 - चंपावत सीट पर भाजपा पहले राउंड में 1296 वोट से आगे चल रही है।
- भाजपा 12 तो कांग्रेस 08 सीटों पर आगे चल रही है।
- देहरादून कैंट से भाजपा प्रत्याशी हरबंस कपूर आगे चल रहे हैं।
- हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी य‌तीश्वरा नंद आगे चल रहे हैं।
- उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के कांटे की टक्कर। भाजपा 8 तो कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
- हरिद्वार शहर से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक आगे चल रहे हैं।
- चकराता सीट से BJP प्रत्याशी मधु चौहान आगे चल रही हैं।
- पिथौरागढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर आगे चल रहे हैं।
- उत्तराखंड की धारचूला सीट से भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिहं आगे चल रहे हैं।
​- रुद्रपुर में काउंटिंग टेबल पर जाने को लेकर डीएम की मीडियाकर्मियों से झड़प हुई।
- निर्वाचन में लगे राज्य क‌र्मचारियों के 45 हजार पोस्टल बैलेटों की गिनती शुरू हुई।
- सुबह आठ बजे सबसे पहले आर्मी, अर्द्घसैनिक बलों को भेजे गए पोस्टल बैलेट में वापस लौटे 25 हजार पोस्टल बैलेटों की गिनती शुरू हो गई है।
- चंपावत सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी ने गोल ज्यू मंदिर में शीश नवाया।
- काउंटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सहसपुर सीट से प्रत्याशी किशोर उपाध्याय ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।

बिना पास के परिसर में नो एंट्री रही। शुक्रवार को जिलाधिकारी डा. रविनाथ रमन और एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों से निष्पक्ष आचरण के साथ अनावश्यक विवाद से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को बता दिया गया है कि विजयी जुलूस के लिए अनिवार्य रुप से अनुमति लेनी होगी। 

डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में सुरक्षा चक्र में ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। मतगणना के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरी है। मतगणना स्थल परिसर में केवल अधिकृत व्यक्तियों को अनुमति दी जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्याशी के एजेंट ब्रीफकेस, ज्वलनशील पदार्थ, माचिस, शस्त्र और मोबाइल लेकर न जाने पाए।

जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि मतगणना स्थल के चारो तरफ 100 मीटर के घेरे को पैदल क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है।  एसएसपी के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल रायपुर स्टेडियम को दो भागों इनर और आउटर में बांटा गया है। एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी देहात श्वेता चौबे इसकी प्रभारी होंगे। मतगणना स्थल के आसपास की यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था के प्रभारी पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें