नशेड़ियों और अपराधियों का गढ़ बना सहसपुर
सहसपुर थाना क्षेत्र नशेड़ियों और अपराधियों का गढ़ बना गया है। जून माह में भी नकाबपोश बदमाशों ने थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में दवाई पैकेजिंग मैटेरियल कारोबारी के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश तमंचे की नोक पर परिवार को बंधक बनाकर नगदी और आभूषण लूट कर ले गए थे। थाना क्षेत्र में लगातार महिला संबंधी अपराध भी बढ़ रहे हैं। देहरादून में हुई क्राइम मीटिंग में यह बात सामने आई थी।
मामला संज्ञान में है। हर एंगल से घटना की जांच की जा रही। हालांकि, पूरी घटना को देखें तो बदमाश नौसिखिये लग रहे है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अजय सिंह, एसएसपी