फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हैंडपंप का गड्ढा खोद रहा ग्रामीण ढांग गिरने से दबा, साढ़े नौ घंटे बाद मिला शव

Fri, 24 Apr 2026 01:36 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार)

सार

कुआं खोदने के दौरान एक  बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गए। मलबे में दबे बुजुर्ग को नौ घंटे बाद निकाला जा सका। तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ी ग्राम पंचायत में हैंडपंप के लिए गड्ढा खोद रहा ग्रामीण ढांग गिरने से मलबे में दब गया। 27 फीट गहरे गढ्डे में दबे ग्रामीण को बचाने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। साढ़े नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण को निकाला जा सका लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांगड़ी के गली नंबर 06 में गांव के ही 55 वर्षीय मनोहर कश्यप अपने साथी अमित के साथ एक सप्ताह से हैंडपंप लगाने के लिए गड्ढे की खोदाई कर रहे थे। दोनों लगभग 27 फीट गड्ढा खोद चुके थे। जब मनोहर नीचे उतरकर हैंडपंप की मशीन लगाने लगे तभी मशीन के कंपन से ऊपर से मिट्टी की ढांग भरभरा कर गिर गई। इससे मनोहर मलबे में दब गए। यह देखकर ऊपर खड़े अमित के होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

ये भी पढ़ें...ALERT: एंड्रॉइड गॉड मोड; फोन में घुसा तो हटाना है मुश्किल खुद कर सकता है ट्रांजेक्शन, मैसेज और कॉल डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम पहुंची। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीण को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पोकलेन मशीन से खोदाई शुरू कर दी लेकिन, बार-बार ढांग गिरने से ग्रामीण को ढूंढने में रेस्क्यू टीमों को मुश्किल हो रही थी। इसी वजह से दिन में करीब 11 बजे दबे ग्रामीण को साढ़े आठ बजे निकाला जा सका लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके से प्लॉट मालिक विजयपाल फरार है। इस दौरान एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, कार्यवाहक थानाध्यक्ष मनोज रावत आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें