फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से आजिज एक बुजुर्ग ने उठाया आत्मघाती कदम, पत्नी को दिया जहर, खुद को लगाई आग

Sat, 24 Nov 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
fire - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

कुंवर कालोनी फेस-1 पीलीकोठी स्थित घर में शुक्रवार को पत्नी की जहर खाने से मौत के बाद पति ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर बुजुर्ग दंपति के शवों को बाहर निकाला। पति रिटायर्ड सांख्यिकी अधिकारी और पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका थी। उ

विज्ञापन


नका बड़ा बेटा आईबी हरिद्वार और दूसरा बेटा पुणे में मेजर पद तैनात है। हाईप्रोफाइल सुसाइड केस की जानकारी मिलने पर मुखानी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बीमारी और गृहकलह के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। 

मूल रूप से बागेश्वर निवासी रिटायर्ड सांख्यिकी अधिकारी नंदन सिंह परिहार (72) अपनी पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका कमला परिहार (68) के साथ कुंवर कालोनी फेस-1 स्थित मकान में रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलता देख बुजुर्ग दंपति के बेटे धीरेंद्र और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीएफओ संजीवा कुमार दमकल कर्मियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

 

मृतक दंपत्ति के हैं दो पुत्र

कर्मचारियों ने पूजा वाले कमरे का दरवाजा तोड़कर गैस सिलिंडर बाहर फेंका और नंदन सिंह के शव को निकाला। अनुमान है कि बुजुर्ग ने सिलेंडर खुला छोड़कर आग लगाई होगी। शव जलकर काला पड़ गया था।

इस बीच सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल और थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत मौके पर पहुंच गए। पति के बगल वाले कमरे में पत्नी कमला परिहार का शव बिस्तर पर पड़ा था। उनके कान और नाक से खून बहा था। पुलिस ने आशंका जताई कि बुजुर्ग शिक्षिका की मौत जहर या ओवरडोज दवा खाने के चलते हुई है।

पुलिस ने सुबह घर आई नौकरानी लक्ष्मी से पूछताछ की। लक्ष्मी ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे आई थी तो अंकल (नंदन सिंह परिहार) ने गेट खोला था। वह अंकल के कहने पर पोछा लगाए बगैर बर्तन साफ कर चली गई। अंकल ने कहा कि वह विदेश जा रहे हैं। इसी कारण उन्होंने एडवांस दो हजार रुपये भी दिए थे। 
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अधिकारी नंदन परिहार की आत्महत्या की सूचना पर उनके साले गोविंद सिंह बिष्ट अपनी पत्नी पुष्पा बिष्ट के साथ पहुंचे। दोनों ने बताया कि चार महीने पहले कमला परिहार के दिल की बाईपास सर्जरी हुई थी। उनको डायबिटीज और ब्लड प्रेशर रोग भी था। नंदन परिहार ने भी हाल में एक बीमारी के चलते सर्जरी कराई थी। कमला का बड़ा बेटा धीरेंद्र परिहार हरिद्वार आईबी में और छोटा बेटा पुणे स्थित आर्मी के मेडिकल कोर में मेजर पद पर तैनात है।

दोनों की शादी हो चुकी है। नंदन परिहार ने नौकरी करते समय भवाली में मकान बनवाया था। इलाज के लिए बुजुर्ग दंपति ने पांच साल पहले कुंवर कालोनी में मकान बनवाया था। कुछ दिनों पहले सास कमला और बड़ी बहू के बीच कहासुनी भी हो गई थी। इसी कारण पति-पत्नी दुखी रहते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें