जल्दी से नहीं मिलती नौकरी, दे रहे इस्तीफा
सरकारी हो या संविदा पर नौकरी पाना आसान नहीं है। नौकरी के लिए हर वर्ग के लोग संघर्ष कर रहे हैं। इधर, अधिकारी व कर्मचारी इस्तीफा दे रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वेच्छा से अभी तक किसी ने भी इस्तीफा नहीं दिया है। सभी को मजबूरन में इस्तीफा देना पड़ा है।
ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: प्रभावित जोशीमठ के आसपास ही चाहते हैं पुनर्वास, किराए के भवन में चले गए 53 परिवार
जांच होगी तो खुलेगा पोल
सूत्र ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व सैनिकों के गलत दस्तावेज बनाने में सहयोग किया है। कईयों के गलत दस्तावेज बनाये गए हैं। अगर इसकी सही से जांच पड़ताल की गई तो कई चौकाने वाले खुलासे होंगे।