फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में जुटेंगे आठ राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, यह है वजह

Fri, 18 May 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
prem chandra agarwal - फोटो : file photo
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन की पहली जोनल कांफ्रेंस देहरादून में होने जा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा को कांफ्रेंस की मेजबानी मिली है। सम्मेलन में उत्तराखंड समेत आठ प्रदेशों के विधानसभा अध्यक्ष और सचिव शिरकत करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन जो सीपीए इंडिया रीजन की अध्यक्ष भी हैं, सम्मेलन में मौजूद रहेंगी।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि  सीपीए इंडिया रीजन को चार जोन में बांटा गया है। उत्तराखंड जोन एक का सदस्य है, सात अन्य राज्य भी इसके सदस्य हैं।
विज्ञापन


गत 16 अप्रैल को लोकसभा में सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें जोन एक की एक बैठक या कांफ्रेंस उत्तराखंड में करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा सचिव भाग लेंगे। बताया कि सभी सदस्य राज्यों की ओर से सहमति प्राप्त हो गई है। पत्रकार वार्ता में विधानसभा सचिव जगदीश चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


लोकहित का एजेंडा होगा तय
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि कांफ्रेंस में लोकहित से जुड़े विषयों पर मंथन होगा और जोन के सदस्य इसका एजेंडा तय करेंगे। जो विषय अखिल भारतीय महत्व के होंगे, उनपर दूसरे जोन के फोरम पर भी चर्चा कराने की पेशकश की जाएगी। उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका आदि विषय कांफ्रेंस में चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं। साथ ही जोनल के नियम और प्रक्रिया भी तय की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें