फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: हाईस्कूल में शिक्षकों के आठ और इंटर कॉलेजों में 10 पद होंगे सृजित, तय किए गए मानक

Fri, 13 Dec 2024 12:22 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हाईस्कूल में हिंदी, आधुनिक भारतीय भाषा, अंग्रेजी या संस्कृत, गणित या गृह विज्ञान, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला शिक्षा के लिए एक-एक शिक्षक का पद सृजित किया जाएगा। एक और ऐसे विषय के शिक्षक का पद सृजित किया जाएगा जिस विषय को अधिक छात्र-छात्राएं चुनने के इच्छुक हों।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उच्चीकृत होने वाले हाईस्कूल और इंटर मीडिएट कॉलेजों में शिक्षक पदों के सृजन के लिए मानक तय किया गया है। शासन ने जारी आदेश में कहा, हाईस्कूल में शिक्षकों के आठ और इंटर कॉलेजों में 10 पद सृजित किए जाएंगे।

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने जारी आदेश में कहा, हाईस्कूल में हिंदी, आधुनिक भारतीय भाषा, अंग्रेजी या संस्कृत, गणित या गृह विज्ञान, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला शिक्षा के लिए एक-एक शिक्षक का पद सृजित किया जाएगा। एक और ऐसे विषय के शिक्षक का पद सृजित किया जाएगा जिस विषय को अधिक छात्र-छात्राएं चुनने के इच्छुक हों।

विज्ञापन


वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी व अंग्रेजी में दो, मानविकी वर्ग के तहत वर्गीकृत विषयों में तीन, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान व गणित में एक-एक, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, नेपाली में से किसी एक विषय में एक शिक्षक का पद सृजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: तिलक लगाकर पहुंची छात्रा, शिक्षिका ने किया क्लास से बाहर, हिंदू संगठनों का स्कूल में हंगामा

आदेश में कहा गया है कि शिक्षकों के अतिरिक्त पदों की मांग के लिए स्कूल को कम से कम तीन साल संचालित होना चाहिए। नए विषय के पठन-पाठन के लिए स्कूल में अतिरिक्त कक्षा कक्ष उपलब्ध होना चाहिए। यदि अतिरिक्त कक्षा-कक्ष नहीं है तो इसके लिए विद्यालय परिसर में भूमि उपलब्ध होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें