मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल मसूरी के खिलाड़ी।
- फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। थ्रो बाल फेडरेशन आफ इंडिया और थ्रो बाल एसोसिएशन आफ हरियाणा के रोहतक में आयोजित 29वीं सब जूनियर और 44वीं सीनियर नेशनल थ्रो बाल चैंपियनशिप में मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के आठ खिलाड़ी उत्तराखंड टीम का नेतृत्व करेंगे। कोच ललित वर्मा ने बताया कि 29 से 31 अक्टूबर तक हरियाणा के रोहतक में थ्रो बाल की 29वीं सब जूनियर और 44 वीं सीयिर वर्ग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम में आठ खिलाड़ी मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल के शिरकत करेंगे। इनमें मयंक, अविनाश, कपिला, अंशुल, अक्षय, अमान, अंकित और आयुष शामिल हैं। एसोसिएशन के सचिव अमित राणा भी टीम के साथ हरियाणा जाएंगे। प्रधानाचार्य मंजरी बख्शी, निदेशक शांति शर्मा, रोहित गर्ग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।