फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में झुके हजारों सिर, ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ 

Wed, 22 Aug 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन में ईद की नमाज पढ़ते नमाजी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी में बुधवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर भर की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

चकराता रोड स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे शहर कासमी ने नमाज अदा कराई। नायब सुन्नी शहर काजी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने कहा कि हमारे अंदर भी बुराई रूपी एक जानवर छुपा होता है, जो हमें बुराई के रास्ते पर ले जाने का काम करता है।

उन्होंने कहा कि क्रोध, लोभ, ईर्ष्या जैसी बुराइयों की जड़ यही है। बकरीद पर हमें अपने भीतर के जानवर की भी कुर्बानी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेकी की राह पर चलने वाले बंदे ही अल्लाह को पसंद होते हैं।  
विज्ञापन


ईद मिलन समारोह का आयोजन 
समाजवादी पार्टी की ओर से जिला कार्यालय पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गुलफाल अली ने कहा कि ईद प्रेम और भाईचारे का पर्व है। इस दौरान गोपाल रावत, एएस तुग, शशी कुमार, मुरारीलाल, तौसीफ, अफजल, सतीश आदि मौजूद रहे। उधर, बकरीद पर कारगी स्थित मस्जिद ए कुबा परिसर में वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने पौधे रोपे। मौलाना मोहम्मद मुकराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर वसीम अहमद, सुल्तान अहमद, इरफान, नाहिद, अर्श आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें