हरिद्वार के मंगलौर के ईदगाह में शारीरिक दूरी नियम के साथ ईद की नमाज पढ़ी गई, जबकि मस्जिदों में भी कोविड नियम के साथ ईद की नमाज हुई। लोगों ने कपड़ों और खाने के सामान की जमकर खरीदारी की।
ईदगाह और मस्जिदों में पांच लोगों ने पढ़ीं नमाज
हरिद्वार जनपद में ईदगाह व मस्जिदों में मात्र पांच लोगों ने ही नमाज पढ़ी। बाकी लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। जनपद की किसी भी ईदगाह व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की सामूहिक नमाज नहीं हुई।
मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने नमाजियों से अपील की है कि ईद-उल-अजहा की नमाज घर पर ही रहकर अदा करें ताकि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को रोकने में कामयाबी मिल सके। वहीं त्योहार के मद्देनजर ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। शहर ईदगाह पर सुबह नौ बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई।