फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-al-Adha: उत्तराखंड में शांतिपूर्वक हुई ईद की नमाज, अमन-चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Thu, 29 Jun 2023 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ईद पर सभी ने आपसी भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी।
विज्ञापन
ईद पर खुशी मनाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकरीद का त्योहार उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। देहरादून में बिंदाल और क्लेमेंटाटउन ईदगाह पर बारिश के बीच हजारों लोगों ने ईद की नमाज में मुल्क और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी।

विज्ञापन


आपसी भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी। ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। रूट डायवर्जन किया गया, ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ईदगाहों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बिंदाल ईदगाह, क्लेमेंटटाउन ईदगाह, पल्टन बाजार जामा मस्जिद, भंडारी बाग मक्का मस्जिद, धामावाला मस्जिद, सुभाष नगर माजरा ईदगाह में अलग-अलग समय पर बकरीद की नमाज अता की गई। नमाज में युवाओं ही नहीं बल्कि बच्चों और बुजुर्गाें में उत्साह दिखा। बारिश के बीच हजारों लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी भी स्लॉटर हाउस और पहले से निर्धारित स्थानों पर ही की गई।
विज्ञापन


कुर्बानी के बाद घरों में पकवान आदि बनाए गए। नमाज के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। मस्जिद और ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बकरीद के लिए यातायात पुलिस की ओर से आठ स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें