फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2018 : देहरादून में ईद की धूम, नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

Sat, 16 Jun 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Eid al-Fitr namaz in dehradun - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ईद-उल-फितर का चांद शुक्रवार को नजर आया। जिसके बाद शनिवार को देशभर में ईद मनाई गई। शनिवार की सुबह देहरादून की मस्जिदों में ईद की पाक नमाज अता की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया और फोन पर भी ईद-उल-फितर की बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने गिले-शिकवे भूल कर ईद मनाई।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को ईद के चांद का दीदार होते ही मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। चांद दिखने का एलान होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

चकराता रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह नौ बजे अता की गई। शहर मुफ्ती ने लोगों से ईद-उल-फितर का त्यौहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की। शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने बताया कि चांद की तस्दीक के बाद शनिवार को ईद मनाए जाने का एलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद-उल-फितर की नमाज का वक्त
मुस्लिम कॉलोनी ईदगाह : 8:30 बजे
भाष नगर स्थित ईदगाह 9 बजे
धामावाला मस्जिद : 8:30 बजे
जामा मस्जिद पलटन बाजार : 9:30 बजे
ईसी रोड मस्जिद : 8:15 बजे
शिया जमा मस्जिद ईसी रोड : 10 बजे
गांधी ग्राम ग़ौसिया जामा मस्जिद: 9 बजे
लोहिया नगर की रज़ा जामा मस्जिद: 9.15 बजे
कंडोली की साबरी मस्जिद: 9.15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें