फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहाड़ गिरने से एक घंटे बंद रहा टिहरी-बाटाघाट मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वुडस्टॉक स्कूल के पास पहाड़ गिरने से टिहरी-बाटाघाट मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। मार्ग पर मलबा आने के कारण लंढौर से टिहरी जाने और धनौल्टी से मसूरी आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टिहरी, धनोल्टी मार्ग से आने वाले वाहनों को बाटाघाट से होते हुए एनएच 707ए के रास्ते देहरादून भेजा। जबकि टिहरी, धनौल्टी जाने वाले वाहनों को वुडस्टाॅक के पास फरकला से लिंक मार्ग से रवाना किया। वहीं लोनिवि की टीम ने जेसीबी की सहायता से मार्ग से मलबा हटाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। लोनिवि अपर सहायक अभियंता पुष्पेंद्र कुमार खैरा ने बताया कि मलबा आने के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था। अब मार्ग खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें