फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: गजराज कराएंगे राजा के दीदार..फिर से कार्बेट और राजाजी में हाथी सफारी शुरू कराने की कवायद

Tue, 24 Jun 2025 06:45 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एक बार फिर से कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी शुरू कराने कवायद तेज हो गई है। दोनों टाइगर रिजर्व की तीन रेंज में सफारी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
हाथी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी कराने की कवायद चल रही है। अगर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आई तो अगले पर्यटन सत्र में पर्यटक हाथी पर सवार होकर दोनों टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुआ समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार कर सकेंगे।

कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) और राजाजी टाइगर रिजर्व (आरटीआर) में वाहनों के माध्यम से सफारी होती है। इसमें निश्चित जोन और समय में सफारी करने की सुविधा है। वन महकमा टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटा है। इसके तहत दोनों टाइगर रिजर्व में हाथी की सफारी शुरू कराने की तैयारी चल रही है। हाल में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक हुई थी, उससे जुड़े अभिलेखों में इसका उल्लेख किया था। यहां पर पहले भी हाथी सफारी होती थी, वर्ष-2018 में हाईकोर्ट ने संचालन पर रोक लगा दी थी। इस निर्णय पर उच्चतम न्यायालय से स्थगन आदेश पारित किया था। कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में राजकीय हाथियों के माध्यम से ही सफारी हो सकती है। इसके बाद वन विभाग अगले सीजन में दोनों जगह पर सफारी शुरू कराने की कोशिश में जुटा है।

सीटीआर में 15 और आरटीआर में सात हाथी

कार्बेट टाइगर रिजर्व में 15 और राजाजी टाइगर रिजर्व में सात हाथी है। इनके माध्यम से जंगल में गश्त होती है और जरूरत होने पर रेस्क्यू आपरेशन में इनका इस्तेमाल होता है। जहां पर वाहन या पैदल पहुंचना कठिन होता है, वहां पर हाथी काफी मददगार साबित होते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगर हाथी सफारी की अनुमति मिलती भी है तो सभी हाथियों का सफारी में इस्तेमाल नहीं होगा।

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra 2025: मुख्य सचिव के निर्देश, उत्तराखंड में हुड़दंगियों पर होगी सख्ती, बड़े DJ पर रहेगा प्रतिबंध

ढिकाला, बिजरानी व चीला रेंज हो सकती सफारी

अभी टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी शुरू होने के संबंध में विधिवत आदेश जारी होना बाकी है। अगर अनुमति जारी होती है तो संभावना है कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला, बिजरानी जोन और राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में यह शुरू हो सकता है। अनुमति मिलने के बाद शुल्क आदि का निर्धारण किया होगा। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन मिश्रा का कहना है कि टाइगर रिजर्व का मैनेजमेंट प्लान होता है, उसमें हाथी सफारी की व्यवस्था होती है। ऐसे में अनुमति संबंधी प्रक्रिया राज्य में ही पूरी हो जाती है। प्रयास है कि सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर अगले पर्यटन सत्र से शुरू कर दिया जाए।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें