फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक कांग्रेस ने सरकार व नकल माफिया का जलाया पुतला

विज्ञापन
कालसी गेट पर प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता। स्रोत दल
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर नकल माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कालसी गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही से युवाओं का भविष्य बरबाद हो रहा है। भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने की खबर से नाराज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व हाकम सिंह का पुतला भी फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की हर भर्ती परीक्षा में धांधली हो रही है और सरकार इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नकल माफिया को संरक्षण देकर युवाओं के भविष्य को बरबाद कर रही है। युवा कांग्रेस उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के लिए लड़ाई लड़ेगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र चौहान, ऋषभ चौहान, मनीष शर्मा, सूरज तोमर, अजीत चौहान, रोहित चौहान, मामू खान, शमशेर सिंह, अर्जुन, संजय कुमार, जसपाल, राहुल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें