फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तापमान में कमी के कारण नहीं बढ़ा डेंगू का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर माह बीतने की ओर है पर विकासनगर में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। चिकित्सकों ने इसका बड़ा कारण लगातार बारिश के कारण तापमान में आई कमी को बताया है। अब सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। ऐसे में डेंगू के केस बढ़ने की संभावना कम ही बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस बार पछवादून क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही थी। उप जिला अस्पताल विकासनगर के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान बताते हैं कि बीते जुलाई माह से सितंबर माह के मध्य तक अस्पताल में 10 संदिग्ध मामले आए लेकिन एलाइजा जांच में किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अगस्त और सितंबर माह में डेंगू के मामले सामने आते हैं पर लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। बरसात के दौरान 25 से 35 डिग्री तापमान में डेंगू का लार्वा तेजी से बढ़ता है। इस बार न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री तक दर्ज किया गया। इससे लार्वा को तेजी से बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण नहीं मिल पाया। अब सितंबर माह बीतने की ओर है, तापमान भी लगातार कम हो रहा है। ऐसे में डेंगू संक्रमण के बढ़ने की संभावना अब कम ही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें