फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आम इंसान विकास पार्टी ने संसद में आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग पर भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी सोच के व्यक्ति के लिए देश की संसद में कोई स्थान नहीं है। कहा कि सांसद ने अपने बयान से देश की कौमी एकता में जहर घोलने का काम किया है। कार्यकर्ताओं ने सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमनपुर स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि एक मुस्लिम सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता भाजपा सरकार और इनके लोगो की क्या सोच है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ने सदन में सारी मर्यादाएं पार कर दी। आकिल अहमद ने आरोप लगाया कि देश का माहौल जानबूझकर कर खराब किया जा रहा है।
प्रदर्शन करने वालों में किसान नेता राजू तोमर, जगदीश शर्मा, हाकिम सालीम, हाफिज मोहम्मद अली, मोहम्मद हारुन, राजपाल यादव, वाहिद इकबाल, मोहम्मद इकबाल, उमा शर्मा, शीला शर्मा, कुसुम देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें